शेयर करें !
posted on : June 7, 2021 5:10 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ रविग्राम स्थित खेल मैदान को में हेलीपैड बनाये जाने की मांग को लेकर सोमवार को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जोशीमठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर खेल मैदान की भूमि को खेल विभाग को दिए जाने की मांग की है।

बता दें कि जोशीमठ के रविग्राम स्थित खेल मैदान को अब सरकार की ओर से हेलीपैड बनाये जाने के लिए इस भूमि को उड्डयन विभाग को हस्तांतरित किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसका पूरे क्षेत्र में विरोध हो रहा है। जिस पर सोमवार को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जोशीमठ के माध्यम से सीएम को भेजा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ शैलेंद्र सिंह पंवार को कहना है कि लंबे समय के जद्दोजहद के बाद स्थानीय खेल प्रेमी युवाओं की मांग के बाद यहां पर खेल मैदान का निर्माण किया गया है। लेकिन अब इसे उड्डयन विभाग को देकर इसे हेलीपैड बनाया जाना उभरते हुए खिलाडियों के साथ अन्याय है। उन्होंने का कि यदि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो संघर्ष समिति कोरोना काल के बाद आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूडी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद कपरूवाण, अमित सती, हरीश भंडारी, प्रदीप पंवार आदि शामिल थे। 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!