देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : October 29, 2026 4:58 pm
  • चारों धामों में 62 लाख और बदरीनाथ में 22 लाख श्रद्धालुओं ने किये दर्शन 

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी), जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता है। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही के बीच यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसमें मंदिर समिति, प्रशासन और विभिन्न विभागों की भूमिका अहम है।

उन्होने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। अब तक करीब 62 लाख श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं, जबकि लगभग 22 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की यह संख्या प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते महत्व को भी रेखांकित करती है।

ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की धार्मिक पहचान के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने भगवान बद्री विशाल से देश और प्रदेश के सभी लोगों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल तथा संदीप कपरवाण,  वैभव उनियाल राहुल नेगी, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी, संजय भंडारी रहे मौजूद।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!