शेयर करें !
posted on : June 28, 2021 8:20 pm

देवाल (चमोली)। जनपद चमोली के सीमांत ब्लाॅक देवाल के अंतिम गांव वाण में आयुर्वेदिक चिकित्सालय वाण द्वारा कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक औषधि (आयूष किट) का वितरण किया गया। पशुपालन, आशा, आंगनवाड़ी के कर्मचारियों और अन्य लोगो को कोरोना रक्षा किट दी गयी। आयुर्वेदिक चिकित्सालय वाण के प्रभारी आयुर्वेद फार्मासिस्ट योगेश नौटियाल नें ग्रामीणों को कोरोना से बचाव की जानकारियां दी और मास्क पहनने, सैनीटाइजर का प्रयोग, सोशल डिस्टेंस बनाये रखनें को कहा। उन्होंने कहा की पूरे प्रदेश में फ्रंट लाइन वर्कर और ग्रामीणों को आयुष रक्षा किट वितरित की जा रही है। आयुष रक्षा किट में कूका कम्यूनिटी क्वाथ चूर्ण, अश्वगंधा वटी और संशमनी वटी औषधियां उपस्थित है। इसके प्रयोग से शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ जाती है जो कोरोना से बचाव करता है।

आयुर्वेदिक चिकित्सालय वाण में जिला पंचायत सदस्य हाट कल्याणी कृष्णा सिंह नें ग्रामीणों और फंर्ट लाइन कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट वितरित की। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने पर जोर दिया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा आयुष रक्षा किट वितरित की जा रही है। वाण गांव में टीकाकरण का कार्य भी चल रहा है और आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा आयुष रक्षा किट भी वितरित की जा रही है। सबका प्रयास है कोरोना का खात्मा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट योगेश नौटियाल, कार्यलय सहायक जयदीप, पशु चिकित्सालय वाण के पशुधन सहायक कुशल सिंह कनियाल, रंजीत सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाडी, कृष्णा, शिक्षक हयात सिंह, राजेन्द्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संजू देवी, बबिता देवी सहित फ्रंट लाइन वर्कर और ग्रामीणों को आयुष रक्षा किट वितरित की गयी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!