पांडुकेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बारिश से सड़कों का बाधित होने और खुलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में घंटों बाधित पड़ा रहा। वहीं बारिश क्षतिग्रस्त होने से जिले की 25 ग्रामीण सड़कें बाधित पड़ी हुई हैं। जिससे यहां ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतें आ रही हैं।
चमोली जिले में शनिवार की सुबह लामबगड़ में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से लामबगड में बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। जिसके बाद यहां बीआरओ की ओर से घंटो की मशक्कत के बाद यहां करीब 1 बजे हाईवे को दुरुस्त कर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। जबकि यहां सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त होने से बाधित हो रही है। वहीं जिले में बारिश के चलते 47 ग्रामीण सड़कें बाधित हो गई थी। जिनमें से देर शाम तक 22 सड़कें सुचारु कर दी गई हैं। जबकि 25 सड़कें अभी बाधित पड़ी हुई हैं।
