शेयर करें !
posted on : June 30, 2021 6:01 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक सभागार में बुधवार को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने 12 ग्राम सभाओं के प्रधानों को 126 सौर ऊर्जा लाइटों का वितरण किया। जिसमें ग्राम पंचायत बल्ली 13, विनगढ 10, उत्तरों 14, रौता 16, गोदीगिवाला 10, नैल 13, गेंलुग तीन, ताली लग्गा गेंलुग तीन, क्वीठी सात, चैंडी छह सिमलासू पांच और जोरासी को 26 सौर ऊर्जा की लाइट दी गई।

इस मौके पर विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा मेरा उद्देश्य है कि शहर की तरह गांवों में भी रोशन रहें। जिन ग्राम सभाओं सौर ऊर्जा लाइट नही मिली है उनको भी जल्द देने का प्रयास करेंगे। इन लाइटों की रख रखाव की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है गांवों का विकास करना है।

इस अवसर पर उरेडा विभाग से जेई भूपालसिंह कुंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, सहायक खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित, विक्रम नेगी, बीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!