posted on : June 16, 2022 8:50 pm
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बदरीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करेंगे। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 जून को हैलीकाप्टर से सुबह आठ बजे बद्रीनाथ सिविल हैलीपैड पहुंचकर बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नौ बजे सिविल हैलीपैड बदरीनाथ से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
