गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नेशनल पब्लिक स्कूल में इस शिक्षा सत्र के लिए बालसभा और बाल संसद का गठन किया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय प्रसाद कपरूवाण ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाल सभा का गठन किया गया पर इस बार बाल संसद का भी गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर अनिल नेगी, उपाध्यक्ष पद पर आशना मंत्री पद पर वैभवी सह मंत्री उत्कर्ष की धोषणा करते हुए अनुशासन प्रमुख दिया सह प्रमुख गौरव, वंदना प्रमुख नीलम व ईशिता, चिकित्सा प्रमुख आयुष भारती प्रतियोगिता प्रमुख सचेंद्र पंवार व अतिथि सत्कार प्रमुख योगेन्द्र व आर्यन बनाये गये। सभी पदाधिकारियों को उनकी ओर से किए जाने वाले कार्य की भी जानकारी दी गई।  इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के सदस्य गंगा दत्त जोशी, आशा देवी,  ऊषा रावत, आशा, रेखा, संतोषी, गीता, कुसुम, विशेश्वरी देवी, देवेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बालसभा प्रभारी संध्या आर्य ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!