posted on : March 21, 2021 6:29 pm
गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के बीबीए विभाग में शनिवार को विभागीय परिषद का गठन किया गया। जिसमें शुभम रावत को अध्यक्ष, रजत भास्कर को उपाध्यक्ष, देवेन्द्र भंडारी को सचिव, राघव भास्कर को सहसचिव, आशुतोष गैरोला को कोषाध्यक्ष और मलिका रावत को मीडिया प्रभारी चुना गया है। वहीं दूसरी ओर राखी, किरन एवं सूर्यप्रताप सिंह को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया है। समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए बीबीए कोऑर्डिनेटर डीएस नेगी ने कहा कि परिषद द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्षभर विभिन्न तरह की रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर वीरेंद्र असवाल, कपिल भंडारी आदि उपस्थित थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
