शेयर करें !
posted on : September 17, 2021 5:44 pm
Independence Day 2026 Greetings

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर क्षेत्र में भालूओं का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शुक्रवार को आबादी क्षेत्र में एक बाद फिर भालू ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया है। नगर क्षेत्र में बीते तीन माह में भालू के हमले से पांच लोग घायल हो चुके हैं। भालू का आतंक देखते हुए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क को उच्चाधिकारियों द्वारा भालूओं को ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति व चिकित्सकों की तैनाती भी की गई है। लेकिन वर्तमान तक कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं हो सकी है।

बता दें शुक्रवार को जोशीमठ नगर के मनोहरबाग वार्ड में शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज के मठ के समीप पैदल आवाजाही कर रही स्थानीय निवासी धीरज कुमार की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी पर घात लगाकर बैठे भालू ने हमला कर दिया। ज्योति की चीख सुनने के बाद आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया। जिसके बाद उसके परिजनों व अन्य लोगों ने उसे सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश के लिये रैफर कर दिया है। ज्योति के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी स्थिति चिकित्सकों ने गंभीर बताई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!