शेयर करें !
posted on : June 29, 2026 4:18 pm

गोपेश्वर (चमोली)। मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत बीएफटी (बेयरफुट टेक्नीशियन) कर्मियों ने एक वर्ष से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है और कार्य करना मुश्किल हो गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बीएफटी कर्मी पिछले एक वर्ष से मानदेय के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कई बार विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी के समक्ष मौखिक और लिखित रूप से अपनी समस्या रखी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका।

कर्मियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें रोजमर्रा के खर्चों के साथ कार्यस्थल तक आने-जाने में भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है और परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो गया है।

बीएफटी कर्मियों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करते हुए लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और वे मनरेगा के कार्यों का निर्वहन सुचारु रूप से कर सके। इस दौरान उमेश पुरोहित, महेंद्र, सरिता, कविता, चंदन सिंह, सोनम, सुनीता, सूरज आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!