शेयर करें !
posted on : December 26, 2021 4:56 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में हुई बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिले के बाद रविवार को पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि हाट गांव निवासी सुशील चन्द्र सती (46) पुत्र स्व. कन्हैया प्रसाद रविवार को पीपलकोटी से मायापुर की ओर आ रहा था। इस दौरान मायापुर में समभाव आश्रम के समीप हाईवे पर अचानक उसकी मोटर साइकिल सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ गई। जिससे मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से सुशील हाईवे पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पोस्टमार्टम करवाया गया है।।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!