पौड़ी। शनिवार को थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक बाइक सवार खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी। व्यक्ति बाइक से सतपुली से कोटद्वार जा रहा था व इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। SDRF टीम द्वारा घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम:-

कमल सिंह उम्र – 55 वर्ष
निवासी :- नजीबाबाद, बिजनौर उत्तर प्रदेश।

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह
2. मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला
3. आरक्षी रमेश रावत
4. आरक्षी प्रवीन सिंह
5. पैरामीडिक्स अमरीत रावत
6. चालक महिपत सिंह

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!