मांग की नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष दे पद से त्याग पत्र

गोपेश्वर (चमोली)। नंदादेवी राजजात के दौरान हुए निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित निविदा में जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली पर लगे अनियमिता के आरोप को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला दहन कर नैतिकता के आधार पर पद से त्याग पत्र दिये जाने की मांग की है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की ओर से अपने पिछले कार्यकाल में नंदादेवी राजजात के निर्माण कार्यों की निविदा में गंभीर अनियमितता बरते हुए अपने चहेतों को कार्य वितरित किए गए थे। जिसकी तत्कालीन जिलाधिकारी चमोली ने जांच कर निविदा प्रक्रिया में नियम विरुद्ध जाकर निविदाओं को स्वीकृत किया था। उनका कहना है कि यह आरोप सिद्ध हुआ और उचित कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया गया परंतु तत्समय ऊपर ही पहुंच के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फिर से पंचायती राज सचिव की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष को इस प्रकरण पर नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया परंतु अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोई भी जवाब शासन प्रशासन को नहीं दिया है। भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में अभी भी जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से नोटिस न प्राप्त होने की बात कहते हुए मामले को हल्के में लिया जा रहा है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे को लेकर भाजपा और समाज के अंदर आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर अपना पद त्याग देना। 

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, सत्येंद्र सिंह असवाल, प्रियंका बिष्ट, कला पाठक, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, नगर अध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!