ग्वालदम (चमोली)। आगामी 17 से 19 मई तक ग्वालदम में भाजपा का जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए बुधवार को एक  तैयारी  बैठक का आयोजन किया गया।           

ग्वालदम में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने जिला प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल इकाई थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि ग्वालदम में आयोजित होने वाली जिला कार्यसमिति बेहद महत्वपूर्ण है, इसी कार्यशाला में पार्टी की नीति एवं आगे संचालित होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति भी तय की जाएगी। जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक पार्टी के संबंध में जिले एवं मंडलों के पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों के संबंध में आवश्यक जानकारी देंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल इकाई थराली के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, थराली की ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी, भावना रावत, सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, कुंदन सिंह परिहार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!