पोखरी (चमोली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी का बुधवार को पहली बार पोखरी पहंुचने पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने गाजेबाजे के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौपी है उसे वह पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के युवा कार्यकर्ता से अपील की कि वे भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें। साथ ही अभी से संगठन को मजबूती मे जुट जायं जिससे 2022 के प्रदेश विधान सभा के चुनावो को फतह करने मे आसानी हो सके। इस मौके पर युवा कार्यकर्ता मयंक पंत ने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओ को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिये तभी संगठन और पार्टी को मजबूती मिलेगी साथ ही जनता के बीच अच्छा सन्देश जायेगा। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा, युवा मोर्चा के जिला मंत्री ललित मिश्रा, अंकित चैधरी रोहित रावत, अभिषेक गिरी आदि मौजूद थे।