शेयर करें !
posted on : July 28, 2023 5:41 pm
Independence Day 2026 Greetings

देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे उनका मानसिक दिवालियापन करार दिया है। उन्होंने सपा तथा कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया। कहा कि हिंदू तीर्थ स्थलों के बारे में ऐसे बयान देना इन पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है। कहा कि कांग्रेस को मौर्य के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके गठबंधन की सहयोगी है।

अजेंद्र ने कहा कि ऐतिहासिक प्रमाण है कि बदरीनाथ धाम युगों से विद्यमान है। पुराणों व शास्त्रों में बद्रिकाश्रम का वर्णन मिलता है। आदि गुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अत: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का कोई तार्किक आधार नहीं है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!