शेयर करें !
posted on : March 23, 2022 2:55 pm
Independence Day 2026 Greetings

अज्ञात शव के शिनाख्त के लिए थानों में किया जा रहा संपर्क

टिहरी गढ़वाल। बुधवार को एसडीआरएफ टीम को पुलिस चैकी ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी के नीचे गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सौकार सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम इस अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक सौकर सिंह ने बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 03 से 04 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

एसडीआरएफ टीम में
एस आई सौकार सिंह
हिमांषु नेगी
आशीष रावत
शिव शंकर
अजीत रावत
सूरज प्रकाश

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!