पांच लोग हुए घायल, चल रहा अस्पताल में उपचार

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में चमियाला-बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में घायल पांच लोगों घायल हो गये है जिनका चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जबकि चोटिल बच्चों और अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद से चालक फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहा बोलेरो वाहन संख्या यूके 14टीए 1379 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना के समय वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे। जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेश्वर पहुंचाया। जहां सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि हादसे में घायल पांच अन्य का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद से ही चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही हादसे का कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!