गोपेश्वर (चमोली)। भू-लेखा संवर्ग कर्मचारी संगठन ने सरकार के उस निर्णय का विरोध किया है। जिसमें भू लेखा संवर्ग पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को पदोन्नति दिये जाने की बात कही गई। संगठन ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कहा है कि यदि शीघ्र ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है तो एक अप्रैल से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी जायेगी।
मंगलवार को संगठन के कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंडारी का कहना है कि शासन की ओर से तीन फरवरी को एक आदेश पारित किया गय है जिसमें भू लेखा संवर्ग पर मिनिस्ट्रिीयल कर्मचारियों को पदोन्नति दिये जाने की बात कही गई है। उनका कहना है कि ऐसा होने से भू लेखा संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पायेगा जो उनके साथ अन्याय है। और उनका संगठन इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र की इस आदेश को वापस नहीं लिया जाता है तो एक अप्रैल से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी जायेगी। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंडारी, भक्तदर्शन परमार, मोहन लाल, दलबीर सिंह बिष्ट, महावीर नेगी, अनुज बज्रवाल, किरन शाह, पूजा शाह, रतन नेगी, जशोदा देवी आदि शामिल थे।
