शेयर करें !
posted on : April 29, 2022 6:19 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल और थराली विकास खंड के दो गांव में 12 नाली भूमि पर अवैध तरीके से भांग की खेती जा रही थी। जिसकी सूचना चमोली पुलिस को मिलने पर पुलिस और वन  विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांवों में पहुंच कर अवैध तरीके से उगाई जा  रही भांग की खेती को नष्ट कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल तथा थराली विकास खंड पारथा तथा बमोटिया में अवैध रूप से भांग की खेतीकी जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्वैता चैबे के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के नेतृत्व में टीम का गठन कर राजस्व पुलिस के साथ वन  विभाग के कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पारथा गांव में दो नाली भूमि पर भांग की खेती की जा रही थी। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में महिपाल सिंह के नाम दर्ज है। जिस पर पुलिस ने भांग को नष्ट कर एनडीपीसएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।  जिसके बाद पुलिस, राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम बमोटिया गांव पहुंची जहां पर दस नाली से अधिक भूमि पर भांग की खेती की गई थी। यह भूमि रिजर्व फोरेस्ट की थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अवैध रूप से उगायी गयी 12 नाली भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। साथ ही ग्रामीणों को न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी गयी साथ ही भविष्य में अवैध रुप से इसका उत्पादन करने पर कार्रवाई करने की भी हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करते हुए पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!