शेयर करें !
posted on : August 1, 2023 7:56 pm
Independence Day 2026 Greetings

हरिद्वार। एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार चारों छात्र गुरुकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार देर रात कार सवार चार छात्र बहादराबाद से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। जैसे ही कार गुरुकुल महाविद्यालय के नजदीक पहुंची वहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। हादसे के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें एक छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान हिमांशु निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। जबकि दिग्विजय सिंह निवासी उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी सहारनपुर हादसे में घायल हुए हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। चारों छात्र बीएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। छात्रों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!