शेयर करें !
posted on : September 20, 2021 3:41 pm
Independence Day 2026 Greetings

टिहरी गढवाल। टिहरी जिले के घुत्तू-गंगी मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार पांच लोग घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए घुत्तु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार गंगी से घनसाली जा रही कार संख्या यूके 07 डीजे 3625 सड़क से अनियंत्रित होकर ऊपर मोड़ से नीचे रोड पर जा गिरी। जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार महिला और एक व्यक्ति शामिल है। घायलों में चालक भगवान सिंह, (48) निवासी ग्राम लोम घुत्तू, मंजरी देवी पत्नी पूरन सिंह (48), सुबधा देवी पत्नी भगवान सिंह (40) बैशाखी देवी पत्नी भगवान सिंह (43) आषाढ़ी देवी पत्नी कलम सिंह (60) है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी घुत्तू पहुंचाया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!