शेयर करें !
posted on : June 15, 2023 10:42 am

गोपेश्वर (चमोली)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर पीपलकोटी से एक किलोमीटर आगे जोशीमठ की ओर बुधवार की देर रात्रि को भारी वर्षा के कारण पहाड़ी से आये भारी मलवे की चपेट में एक कार आ गई जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीपलकोटी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक को कार से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मलवे आने के कारण बदरीनाथ हाइवे भी बाधित हो गया था। जिससे बाद में खोल दिया गया।

वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि को कार संख्या यूके 07टीबी 2798 के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक सुमन फरस्वाण पुत्र इंदर सिंह निवासी जखखमोली रुद्रप्रयाग उम्र करीब 45 वर्ष की मृत्यु हो गई। मृतक को कार से निकालकर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर वास्ते पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है भारी बारिश के कारण मलवा आने के कारण राजमार्ग बाधित हो गया जिसे जेसीबी आदि से खुलवा कर यातायात को सुचारू कराया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!