हरिद्वार। सेंट जॉन्स स्कूल,चंडीगढ़ एवं पंजाब टूरिज्म की ओर से आयोजित की गई टीएसडी कार रैली में हरिद्वार निवासी मयंक चोपड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैली मे लगभग 800 किलोमीटर का सफर 32 घंटों में पूरा किया और अपने प्रतिद्वंदी को एक घंटा 29 मिनट पीछे छोड़ा। चंडीगढ़ से प्रारंभ होकर रोपड़, नवांशहर, पटियाला और लुधियाना होते हुए फिर चंडीगढ़ का यह सफर लगभग 800 किलोमीटर था। जिसमें कार सवारों ने 1 दिन में लगभग 11.5 घंटे कार ड्राइव की। जिसमें मयंक चोपड़ा का साथ नेविगेटर के रूप में कोलकाता के सोनल राय ने दिया और इन्होंने यह पूरा सफर लगभग 32 घंटे में पूरा किया। 3 दिन के इस सफर में लगभग रोजाना सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक लगातार कार ड्राइविंग की गई। कुल 43 गाडिय़ां में 86 लोगों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिनमें मयंक चोपड़ा हरिद्वार और सोनल रॉय कोलकता की जोड़ी ने अपनी गाड़ी महिंद्रा थार से विजय प्राप्त की। कार रैलिस्ट मयंक चोपड़ा ने बताया कि अभी तक 43 कार रैली में प्रतिभाग कर चुके हैं, जिनमें से 39 प्रतियोगिताओं में अभी तक विजय प्राप्त की है। मयंक चोपड़ा ने बताया कि उत्तराखंड से अभी तक वह सर्वाधिक कार रैली प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। सबसे ज्यादा अवार्ड भी उत्तराखंड में अभी तक उन्हीं के पास है। मयंक चोपड़ा का कहना है कि उत्तराखंड का माहौल कार प्रतियोगियों के लिए बहुत रोमांचकारी है। यहां की घुमावदार सडक़ें एवं प्रकृति का खूबसूरत नजारा कार प्रतियोगियों के उत्साह को बढ़ा देता है। सरकार को इस पर ध्यान करना चाहिए तथा यह हमारे राज्य के साहसिक खेलों में भी शामिल होना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!