posted on : January 12, 2022 5:19 pm

जोशीमठ/ पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी में स्वयं सेवी संस्था जनदेश से जुडे बाल पंचायत के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद  के जन्मदिवस पर बुधवार को उर्गम घाटी में पौधरोपण किया।

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर बाल पंचायत के बच्चों ने गोरा देवी वन क्षेत्र के अंतर्गत पिलखी मे पौधरोपण कर गोष्ठी का आयोजन किया। बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छता को लेकर प्रेरित किया। बाल पंचायत के अंकूर और दीक्षा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सेवा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन में काॅल कर बच्चे कभी भी सहायता प्राप्त कर सकते है। अथवा किसी अन्य बच्चे की मदद भी इसके माध्यम से की जा सकती है। बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन के नियमों के पालन की अपील भी ग्रामीणों से की। इस मौके पर अंशुल नेगी, अंशिका, आस्था नेगी, अक्षत नेगी, अंशुल, ऋषभ, नीरज अंशिका आदि प्रतिभाग किया। भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रजत रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, भोला सिंह नेगी, भागीरथी देवी, यशवंत सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

इधर, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बुधवार को स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी की ओर युवा दिवस मनाया गया। कोविड पाबंदियों के चलते यहां कार्यक्रम का आयोजन सादे समारोह में किया गया। इस दौरान यहां आरएसएस के खंड कार्यवाहक कुलवीर बिष्ट व डा.ॅ इलांगों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र का माल्यापर्ण कर कार्य का शुभारंभ किया।
चिकित्सालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विहिप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व चिकित्सालय के पालक अतुल शाह ने कहा स्वामी विवेकानंद वर्तमान समय में युवाओं के प्रेरक हैं। युवाओं को स्वामी जी के जीवन से सीख लेकर लक्ष्य प्राप्ति के प्रयत्न करने चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ इलांगों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की जानकारी देते हुए, आध्यात्म, सांस्कृति और भारतीय दर्शन को लेकर विवेकानंद के दृष्टकोंण पर अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. दीक्षा उनियाल, डॉ विकास पोखरियाल, रोहन, हरेंद्र सिंह नेगी, देवी प्रसाद देवली, मुकेश पंवार, कुंवर सिंह, भुवनेश जोशी, अयोध्या प्रसाद हटवाल, मनवर सिंह बिष्ट, सुदर्शन शाह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!