गोपेश्वर (चमोली)। शिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में इस बार स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्थानीय उत्पाद पर आधारित चैलाई के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किये जायेंगे। जिसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से शिवालयों में स्टाॅल लगाकर प्रसाद भक्तों को बेचा जाएगा जिससे महिलाओं की आजीविका में वृद्धि होगी।

नंदानगर विकास खंड के ग्राम पंचायत मटई की बैरासकुंड महिला ग्राम संगठन की ओर से गांवों में चैलाई के लड्डू बनाये जा रहे है। संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, उमा देवी ने बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि पर्व अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आ रहा है। यह दिवस महिलाओं के लिए एक खास दिवस है और सरकार की ओर से भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाऐं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार उनका संगठन बैरासकुंड महादेव मंदिर में स्टाॅल लगाकर बाहर से आने से भक्तों को शिवालय में चढावे के लिए चैलाई के लड्डूओं का स्टाल लगा रहे है। ताकि भक्त यहां से चैलाई के लड्डू खरीद कर शिवालय में चढाये और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर अपने घर ले जा सके। इससे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही महिलाओं की आजीविका में भी सुधार होगा। इस मौके पर संगठन की लक्ष्मी देवी, उमा देवी, देवेश्वरी देवी आदि मौैजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!