posted on : November 1, 2020 1:34 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड में आगामी  नौ व 10 नवम्बर को होने वाले दो दिवसीय भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा नगर कार्यकारिणी की बैठक नगर मडल अध्यक्ष जितेन्द्र सती की अध्यक्षता मे  सम्पन्न  हुई।

बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गयी। नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सती ने कहा कि नौ व 10 नवम्बर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सौ से ज्यादा पुराने और नये पदाधिकारी प्रतिभाग करेगे तथा प्रत्येक दिन दो से ज्यादा  प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। जिनमें अलग-अलग पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।  साथ ही उन्होंने इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी सौपी।  बैठक मे नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, रमेश चैधरी, वत्सला सती, पुष्पा पंत, महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष रंजना रावत, मयक पंत, विधायक प्रतिनिधि बीरेन्द्र राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!