शेयर करें !
posted on : November 1, 2020 1:36 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती  व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की शहादत पर एनएसएस के बच्चों के मध्य आयोजित ऑन लाइन प्रतियोगिताओं के रविवार को परिणाम घोषित कर दिये गये है। जिनमें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल खुलने के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।

जानकारी देते हुए एनएसएस की जिला समन्वयक डाॅ. सुमन ध्यानी ने बताया कि चमोली जिले के विभिन्न स्कूलों के एनएसएस के छात्र-छात्राओं के मध्य ऑन लाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें स्लोगन, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिनका रविवार को परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में राइका घाट की शिवानी सती प्रथम, राइका उर्गम के सचिन द्वितीय व राबाइका गोपेश्वर की राशिका भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में राबाइका गोपेश्वर की आकांक्षा प्रथम व इसी विद्यालय की सोनी ने द्वितीय व राइका थालाबैड की सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में राइका अल्कापुरी के भानु प्रथम, राइका रडुवा चांदनी खाल की सौम्या द्वितीय व राइका मेहलचैरी के शुभम जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बताया कि विद्यालय खुलने पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर मीनाक्षी सेमवाल, संदीप रावत, हीरालाल, मनवर पाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!