शेयर करें !
posted on : May 13, 2021 6:56 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस की ओर से कोरोना काल में हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए मिशन हौसला अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का यह मिशन हौसला अभियान लोगों के लिए मुसीबत के समय देवदूत से कम साबित नहीं हो रहा है। यही कारण है कि पुलिस के इस मिशन हौसले की हर तरफ तारीफ हो रही है।

 

अपने ही नहीं दूसरे जिले के लोगों के लिए भी हो रहा वरदान साबित
बुधवार की देर सांय को एलआईयू निरीक्षक सूर्य प्रकाश शाह ने पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह को बताया गया कि जिला अस्पताल उत्तरकाशी में मेरा मित्र जीत लाल कोरोना संक्रमित होकर विगत पांच-छह दिनों से भर्ती है और उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। ऑक्सीज़न लेवल 70 पहुंच गया है और उत्तरकाशी के डॉक्टर रेफर कर रहें हैं परन्तु देहरादून में कहीं आईसीयू बैड नहीं मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जनपद देहरादून में पुलिस के अधिकारियों से वार्ता कर आईसीयू बैड की व्यवस्था करवायी गयी। जिस पर जीत लाल को उत्तरकाशी से देहरादून शिफ्ट किया गया और इस समय उसके स्वास्थ्य में सुधार है। निरीक्षक एलआईयू सूर्य प्रकाश शाह और बीमार व्यक्ति के रिश्तेदारों ने पुलिस अधीक्षक चमोली और देहरादून के पुलिस अधिकारियों (पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस अधीक्षक सिटी देहरादून, निरीक्षक एलआईयू देहरादून, चैकी प्रभारी जोगीवाला) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय मे पुलिस अधिकारियों की ओर से दिये गए इस सहयोग ने उनका जीवन बचा दिया है जिसके लिए वे पुलिस विभाग के आभारी है।

 

 

 


वाहन न मिलने पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को फायर सर्विस कर्मियों ने पहुंचाया घर
गुरूवार को फायर सर्विस गोपेश्वर के कर्मियों ने एक वृद्ध महिला पार्वती देवी, उम्र 75 वर्ष, निवासी नैग्वाड जो चलने में असमर्थ थी व जिन्हे किसी कार्य से जिलाधिकारी कार्यालय जाना था, वाहन ना मिलने के कारण पैदल जा रही थी को फायर सर्विस कर्मीयों ने सरकारी वाहन से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

 

 


एक मैसेज पर पुलिस ने पहुंचायी सहायता
नौगांव चमोली निवासी विपिन बिष्ट की फैसबुक के माध्यम से चमोली पुलिस को फैसबुक सूचना मिली कि आजकल उनके क्षेत्र में आस-पास के गांवों में बहुत से लोग बुखार से पीड़ित हैं व अधिकांश लोग कोरोना के डर की वजह से डॉक्टर के पास जाने से घबरा रहें है। ऐसे हाल में हर घर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, इसका सज्ञांन लेकर सहायता करें, सूचना मिलते ही तत्काल क्षेत्राधिकारी कर्णप्रय़ाग विमल प्रसाद व कोविड-19 नोडल अधिकारी धन सिंह तोमर व चैकी प्रभारी गौचर नवीन चैहान को इसकी जानकारी दी गई। जिस पर गुरूवार को तीनों अधिकारी डाक्टरों की टीम के साथ गांव में पहुंची 50 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया।

 

 


एकांतवास में रह रहे परिवार को पहुंचाया राशन
गुरूवार को चैकी मेहलचैरी को सूचना मिली कि गैरसैण मेहलचैंरी के कुनिगाढ निवासी नीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह जिनके के हाल के दिनों में ससुर किशन सिंह उम्र 72 वर्ष की कोरोना के कारण मृत्यु हो गयी थी, जिसके बाद से वो चार बच्चों सहित होम क्वारंटीन में हैं व उनके परिवार में राशन समाप्त होने के बाद खाद्यान्न संबंधित समस्या पैदा हो गयी। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में चैकी मेहलचैरी पुलिस ने महिला के घर पर जाकर राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई व परिवार के अन्य सदस्यों की कोविड जांच के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को बताया गया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!