शेयर करें !
posted on : November 1, 2020 1:25 pm
Independence Day 2026 Greetings

बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ धाम के माणा भीमपुल के पास रविवार को बदरीनाथ दर्शन के लिए पानीपत हरियाणा से आया युवक जब माणा भीमपुल घूमते समय संतुलन खो देने के कारण गहरी खायी में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से पहले स्वामी चैरिटेबल हास्पिटल लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पानीपत हरियाणा के पावडी गांव निवासी विंद्र पुत्र सेवाराम बदरीनाथ दर्शन के लिए आया था। जहां से वह रविवार को माणा स्थित भीमपुल देखने के  लिए गया था। अचानक संतुलन खो देने के कारण गहरी खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गम्भीर अवस्था में स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए स्वामी चैरिटेबल हॉस्पिटल बदरीनाथ लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!