शेयर करें !
posted on : August 3, 2021 5:30 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ने मंगलवार को क्लेक्ट्रेट पहुंच कर विधिवत् रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जिलाधिकारी के अपने कार्यालय पहुंचने पर गार्ड आॅफ आॅनर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने क्लेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय लिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, व्यैक्तिक अधिकारी राजंद्र प्रसाद जुयाल, प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी दीपिका चैहान, उपकोषाधिकारी सत्य प्रसाद गौड, लेखागार रोकड़ यशवंत सिंह रावत, अर्थ एवं संख्याधिकारी एएस जंगपांगी, डीडीएमओ एनके जोशी, एडीईओ बीएस रावत आदि उपस्थित थे। नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना 2015 बैच की आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे रूद्रप्रयाग व रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट/नगर आयुक्त तथा उद्यमसिंह नगर व पौडी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!