शेयर करें !
posted on : August 3, 2026 3:31 pm
Independence Day 2026 Greetings

-देहरादून टाउन हॉल में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया सम्मानित, अंकुर संस्था को भी मिला पुरस्कार

देहरादून। राजधानी देहरादून के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेशभर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चमोली जनपद की सेवा (SHEVA) संस्था को पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्था के चेयरमैन कृष्ण कुमार सेमवाल ने कहा कि सेवा संस्था पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है और इससे समाजहित के कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गौ सेवा को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने के प्रयास कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी विकसित हो सकें। कार्यक्रम में चमोली की एक अन्य संस्था अंकुर को जड़ी-बूटी अनुसंधान, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता बढ़ाने में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 
 
 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!