शेयर करें !
posted on : April 23, 2022 6:45 pm
Independence Day 2026 Greetings

आठ मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्रीनगर गढवाल। बदरीनाथ गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा मंदिर समिति के चेला चेत राम धर्मशाला ऋषिकेश से शुक्रवार को पूजा- दर्शन के बाद अपराह्न दो बजे श्रीनगर गढ़वाल के लिए प्रस्थान हुई। जगह-जगह दर्शन देते हुए देर शाम मंदिर समिति के डालमिया धर्मशाला श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेगी। इस अवसर पर श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधिगण एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी डिमरी धार्मिक पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी तथा मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विभिन्न पड़ावों से होकर यात्रा सात मई शाम बदरीनाथ पहुंचेगी। आठ मई को भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!