शेयर करें !
posted on : September 25, 2021 6:49 pm
Independence Day 2026 Greetings

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 संचालन हेतु  उत्तराखंड शासन के धर्मस्व विभाग द्वारा जारी एसओपी में तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित की गयी। शासन के संज्ञान में आया है कि 18 सितंबर से शुरू हुई चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पंजीकृत तीर्थयात्रियों में से प्रतिदिन कम श्रद्धालु चारों धाम पहुंच रहे है। एसओपी के अनुसार बदरीनाथ धाम के लिए एक हजार, केदारनाथ आठ सौ गंगोत्री छह सौ,  यमुनोत्री के लिए चार सौ तीर्थयात्री प्रतिदिन का मानक तय किया गया था। धर्मस्व एवं तीर्थाटन सचिव  हरिचंद्र सेमवाल  ने कहा कि  एसओपी के अनुसार जो पंजीकृत तीर्थयात्री निर्धारित तिथि को उत्तराखंड चारधाम नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके स्थान पर अन्य पंजीकृत तीर्थयात्री चारधामों में दर्शन को जा सकेंगे।

इसके लिए आयुक्त गढ़वाल/मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, जिलाधिकारी  चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी को आदेश पर तत्काल अमल किये जाने के लिए कहा गया है, साथ ही तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी अनुपालन के लिए आदेश भेजे गये हैं।

सरकार के इस फैसले का बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने स्वागत करते हुए कहा कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी जिस पर आदेश जारी हो गये है। अब इससे चारधाम यात्रा व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!