शेयर करें !
posted on : July 25, 2021 5:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय तम्बाकू दिवस पर बालाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के साथ वर्चुअल माध्यम से परिचर्चा की गई। जिसमें चारधाम यात्रा मार्गों के साथ ही चारधामों को तम्बाकू मुक्त करने को लेकर परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. उमा रावत ने कहा कि तम्बाकू पर प्रतिबंध लगाये जाने की आवश्यकता है। चारधाम यात्रा मार्गों पर इसकी बिक्री पर रोक लगानी होगी साथ ही लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही तम्बाकू का सेवन करने वालों का आर्थिक चालान किये जाना चाहिए। इस मौके पर वक्ताओं ने तम्बाकू के दुष्परिणाम के बारें में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। विशेष तौर पर बच्चों में बढ़ रहे नशे के  प्रचलन पर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर पुलिस विभाग की ओर से पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, एसआई रविंद्र सिंह नेगी,  बालाजी सेवा संस्थान के ममता थापा, अवधेश कुमार, अजीत सिंह, सोशल वर्कर ललित मोहन किमाठी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!