शेयर करें !
posted on : November 13, 2020 7:18 pm
Independence Day 2026 Greetings

बदरीनाथ (चमोली)। दीपवाली के पर्व पर उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ ने परिवार सहित भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में आयोजित पूजाओं में प्रतिभाग किया। जिसके बाद यहां रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी ने उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया।

न्यायधीश रवि विजयकुमार मलिमथ शुक्रवार को सपरिवार बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में दीपावली के पर्व पर होने वाली भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजओं में प्रतिभाग किया। यहां रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी ने पूजाएं सम्पन्न करवाई। इस मौके पर धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ और थानध्यक्ष सतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!