शेयर करें !
posted on : January 8, 2022 5:01 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर महाविद्यालय गोपेश्वर में सात करोड़ की लागत से बने वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के नवनिर्मित भवन का शनिवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया।

ऑनलाइन लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा को में मजबूत ढांचागत विकास करना सरकार का लक्ष्य रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने कहा कि सरकार की कोशिश थी कि हम सभी महाविद्यालयों में छात्रों के अनुपात में उनके लिए पढ़ने लिखने और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि हमारे महाविद्यालय में वर्षों से वाणिज्य भवन की मांग चल रही थी सरकार द्वारा इस मांग को पूरी कर छात्रों के लिए राहत प्रदान की गई है। इस अवसर पर डॉ. बीसी शाह, डॉ. एसएस रावत, डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. भावना मेहरा, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. डीएस नेगी, डॉ. पूनम टाकुली, ब्रिड़कुल के अभियंता राकेश रावत, कृष्णकांत रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!