शेयर करें !
posted on : July 5, 2021 5:29 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि चमोली जिला मुख्याय गोपेश्वर के हल्दापानी क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के साथ स्थानीय लोगों की हुई वार्ता के कुछ अंश काटकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित कर डीएम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।

कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से जानबूझ कर प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है और वह अपने आपको भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर कर्मचारी यूनियन ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा को अपना ज्ञापन सौंपा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

यूनियन के अध्यक्ष विमल बिष्ट व उपाध्यक्ष योगेश कुमार, महामंत्री राकेश नेगी ने कहा कि इस प्रकरण पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अन्य कर्मचारी संघो के सहयोग से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!