शेयर करें !
posted on : April 5, 2021 5:47 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की ओर से प्राथमिक विद्यालय शिरोखोमा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में सोमवार को  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने,  प्रमुख रूप से एकल गायन, शास्त्रीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, लोक नृत्य, लोक गायन प्रस्तुत किये।

वरिष्ठ कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ पूजा राठौर ने बताया कि सांस्कृतिक रूप से मजबूत स्वयंसेवक ही देश सच्चा नागरिक बनता है। इस अवसर पर शीरोखोमा के ग्राम प्रधान जितेंद्र परमार, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. अरविंद भट्ट, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ.भालचंद नेगी, मीडिया कोऑर्डिनेटर योगिता पंवार, पूजा डुंगरियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!