गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को  कांग्रेस पार्टी ने किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के साथ ही प्रदेश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर जुलूस प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश का पुतला दहन किया।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में जुलूस प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही तिराहे पर केंद्र व  प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक लंबे समय से किसान दिल्ली के विभिन्न बोडर पर किसान बिलों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग मानने के बजाय उनके साथ दमनकारी नीति अपना रही है। जो कि लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए की किसानों के साथ सकारात्मक वार्ता कर उनकी मांगों का निस्तारण करे। वहीं प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई व बेरोजगारी के कारण जनता त्रस्त है और प्रदेश सरकार मौन साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी और सरकार के विरोध में एक लंबा आंदोलन चलाया जायेगा साथ ही जनता के बीच जाकर भाजपा की गलत नीतियों को समझा कर एक जुट किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, तेजवीर कंडेरी, सुरेश डिमरी, अरूणा डंडवासी, योगेंद्र बिष्ट, संदीप नेगी, प्रमोद बिष्ट, मनीष नेगी, संदीप भंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!