गोपेश्वर (चमोली)। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को गोपेश्वर में बढती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश में बढती महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही है। जिससे देश की जनता के सम्मुख अब आजीविका का संकट खड़ा होने लगा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर रोक लगाने के लिये पुख्ता योजना तैयार कर कार्य करने की मांग उठाई।

गोपेश्वर में प्रदर्शन के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत और प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते देश में महंगाई चरम पर है। ऐसे में पार्टी की ओर से महंगाई के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। वहीं पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि एक ओर जहां देश में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। वहीं दैनिक उपयोग की वस्तुएं दिनों दिन महंगी हो रही हैं। लेकिन सरकार की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका पार्टी की ओर से पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी, गोदाम्बरी देवी, भागा देवी, युद्धवीर सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, गजेंद्र राणा, योगेंद्र बिष्ट, संदीप भंडारी, तेजवीर कंडेरी, जयवीर सिंह नेगी, पंकज बिष्ट और भगत कन्याल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!