-अग्निवीर, बेरोजगारी और महंगाई रहेंगे चुनावी मुद्दे

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस ने भाजपा को चुनावी बॉन्ड पर घेर कर कहा है कि चुनाव में अब इसको बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। कहा कि अग्निवीर, बेरोजगारी, महंगाई तथा स्थानीय सवालों को भी भाजपा के खिलाफ हथियार बनाया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व गढ़वाल मीडिया प्रभारी लखपत बुटोला ने कहा कि मौजूदा लोक सभा चुनाव में कांग्रेस का फोकस चुनावी बॉन्ड पर होगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस इसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाने जा रही है। चुनाव में इलेक्टरल बॉन्ड के मुद्दे पर ज्यादा फोकस करने से देश का बहुत बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा होगा। उन्होने कहा कि संविधान के अनुसार हर राजनीतिक दल को लेबल प्लेइंग फील्ड पर संविधान ने समान अधिकार दिया है। विपक्ष को चुनाव लडने से सरकार द्वारा रोका जा रहा है। उन्होने कहा कि 16500 करोड़ के बॉन्ड में अकेले भाजपा को 60 प्रतिशत से अधिक बॉन्ड मिले हैं जबकि विपक्षी दलों को मात्र 40 प्रतिशत ही। कांग्रेस के खाते सीज कर दिए गए हैं ताकि कांग्रेस चुनाव प्रचार ही न कर सके। इसमें आयकर नियमों की पूरी अनदेखी की गई है। यहां तक कि भाजपा भी इस दायरे में है किंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिन 94 कंपनियों ने बांड खरीदे हैं उनमें 30 प्रतिशत वे लोग है जो ईडी व सीबीआई के रडार पर रहे हैं। 37 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भाजपा ने 4000 करोड़ के बांड लेकर चार लाख करोड़ के काम दिए हैं। सात दवा कंपनियों से भी बांड लेकर देश के लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। 39 फर्जी सेल कंपनियों के जरिए धन शोधन नियम के तहत उन्हें बाहर कर दिया गया। कांग्रेस का खाता सीज कर यह जता दिया गया है कि भाजपा को विपक्ष रास नहीं आ रहा है। भाजपा के लिए विपक्ष को अब तक भ्रष्टाचारी कहते रहे लेकिन जो भाजपा में शामिल हो रहा है उसे ईमानदारी का सार्टिफिकेट भी तत्काल मिल रहा है। काला धन वापस लेने वाली भाजपा को बताना होगा कि काला धन वापस होना तो दूर अपितु 300 गुना ज्यादा काला धन स्विस बैंक में जमा हो गया है। यहां तक कि गढ़वाल के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को आयकर के नाम पर परेशान कर उत्पीडन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि दिन-रात भारत-पाक का मुद्दा उठाने वाली भाजपा पाकिस्तान से भी चुनावी बांड ले आई है। अग्निवीर योजना को लागू कर केंद्र ने पहाड़ी लोगों के रोजगार के दरवाजे बंद कर दिए हैं। संवैधानिक संस्थाएं भी सरकार के दबाव में हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल जोशीमठ आपदा से लेकर चमोली करंट हादसे की आपदा के दौरान लोगों के बीच आए किंतु बलूनी ने आपदा के दौर में लोगों का हालचाल जानने की कोशिश नहीं की। अब देश में ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पलायन की बात करने वाले भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी तीन पीढियों से दिल्ली में रहते हैं। इसलिए पलायन रोकने की उनकी बात किसी के गले नहीं उतर रही है। अब भाजपा की 10 साल की कमियां धीरे-धीरे उजागर हो रही हैं। इस दौरान जोशीमठ के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत, गोपेश्वर के नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, महिला नगराध्यक्ष अंजू राणा, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्त्वाल, पीसीसी मेंबर अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र गरोडिया, रितेष बगवाडी, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, देवराज रावत, पूर्व पीसीसी अनिल कठैत, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र फर्स्वाण, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, यूथ जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ जिला महामंत्री राजेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बर्त्वाल, ब्लाक अनुजाति अध्यक्ष प्रताप लाल, नगर महामंत्री मदन लोहानी, गोपाल रावत, प्रदीप नेगी, पूर्व पार्षद राजेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!