चमोली। चमोली से कांग्रेस के ज़िला महामंत्री मनोज सिंह कठैत ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर श्रीनगर गढ़वाल स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मनोज सिंह कठैत और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलम राम को भाजपा की सदस्यता दिलवाई,20 दशको से मनोज कठैत कांग्रेस पार्टी के यूथ अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी,प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदो पर रह चुके हैं।भाजपा की सदस्यता लेनें पर मनोज कठैत ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर हैं,और भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी हैं,इसी विचारधारा से प्रभावित होकर वह अपने सहयोगीयो के साथ भाजपा में शामिल हो गये हैं।साथ ही आगे भी वह चमोली से कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में जोड़ने का कार्य करेंगे।इस दौरान लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला,सह प्रभारी हेमंत दिवेदी,लोकसभा संयोजक विजय कप्रवाण,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
posted on : March 14, 2024 10:40 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
