शेयर करें !
posted on : September 26, 2021 4:59 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। कांगे्रस पार्टी भी अब भाजपा की राह पर चलने लगी। भाजपा की तरह अब कांग्रेस भी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम शुरू कर बूथ कमेटियों के सत्यापन के कार्य में जुटी हुई है, वहीं कांग्रेस ने भी ध्वज बंधन कर अपने कार्यक्रम की शुरूआत की।

रविवार को चमोली जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र देवरखडोरा में बूथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला की अध्यक्षता में बैठक संपन हुई। जिसमें सेक्टर प्रभारी हरेंद्र राणा और बीएलए आनंद सिंह पंवार ने बूथ कमेटी का सत्यापन करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ की  मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को पहुंचा कर कांग्रेस पाटी की रीतिनीति को जनता तक पहुंचाये ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी हो। कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह रौतेला, आनंद सिंह पंवार, दुर्गा लाल, दर्शन लाल, चन्द्र सिंह पंवार, अमरसिंह कठैत, महेंद्र सिंह रावत, हयात सिंह नेगी, विजय सिंह सरांई आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!