शेयर करें !
posted on : July 18, 2021 8:07 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ताबड़तो जन सम्पर्क अभियान शुरु कर दिये गये हैं। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की ओर से नगर के बसंत बिहार, गोपेश्वर गांव और पैट्रोल पम्प मोहल्लों में जन सम्पर्क कर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चुनावों की तैयारी को चर्चा की गई।

कांग्रेस के जन सम्पर्क अभियान के दौरान रविवार को 50 से अधिक लोगों ने अभियान के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकासवादी सोच के साथ कार्य करती आई है। जिसका प्रतिफल गोपेश्वर में बीटेक कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के रुप में दिखाई दे रहा है। जबकि वर्तमान सरकार की ओर से जिले में बेस अस्पताल और पोखरी के बीफार्मा कॉलेज की स्थापना के बजाय पिछली सरकारों की गलतियां गिनाने का कार्य किया है। जिसके चलते लोग पार्टी का दामन बड़ी संख्या में थाम रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पालिका सभाषद ऊषा फरस्वाण, अरविंद नेगी, शिव सिंह नेगी, विकास जुगरान, रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!