पोखरी (चमोली)। कांग्रेस कमेटी पोखरी की ओर से बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन की मजबूती के लिये बूथ स्तर तक कार्य करने और पार्टी की रीति-नीति से आम लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही।

ब्लॉक सभागार पोखरी में आयोजित बैठक में बदरीनाथ विधान सभा प्रभारी उर्मिला बिष्ट ने कहा कि जनता वर्तमान राज्य व केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। ऐसे जनता कांग्रेस की ओर आस लगाये बैठी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकारां की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। वहीं उन्होंने कांग्रस के विकासात्मक दृष्टिकोण से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए संगठन विस्तार की बात कही। इस मौके पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चैधरी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबेदार मातवर नेगी, नगर अध्यक्ष संतोष चैधरी, मंदोदरी पंत, बिनीता देवी, सत्येन्द्र कंडारी, हनुमंत कंडारी, महावीर रावत, मुकेश नेगी, बैशाखू लाल, पृथ्वी भंडारी, फतेराम सती, केदारु लाल, राकेश चैधरी, सन्तोष टम्टा, शोभा देवी, मुकेश नखोलिया, मधुसूदन चैधरी, मदन भंडारी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!