posted on : May 30, 2021 4:43 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोपेश्वर में देश में बढती महंगाई और कोरोना में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में धरना देकर अपनी नाराजगी प्रकट की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से महंगाई पर रोक लगाने आम और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।

गोपेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कोविड के नियमों का पालन करते हुए तख्तियां हाथ में लेकर धरना दिया गया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते कोरोना के दौर में भी आम लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया है। वहीं पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कोरोना महामारी में स्वास्थ्य व्यवस्था और महंगाई पर रोक लगा पाने में सराकर पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। सरकार को जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए, स्वास्थ्य सेवाओं में उपकरणों के साथ ही मानव संसाधनों को बढाने के लिये भी पुख्ता कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं कोरोना काल में रोजगार बंन होने से आर्थिक नुकसान झेल रही जनता को महंगाई पर रोक लगाकर राहत देने का काम करना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, संदीप भंडारी, अरविंद नेगी, तेजवीर कंडेरी, योगेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, गोदाम्बरी नेगी, पुष्कर सूरी और सैन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!