शेयर करें !
posted on : September 30, 2021 6:00 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी ने गांधी जयंती को भव्य रुप देने को लेकर कार्य योजना तैयार कर ली है। जिसके तहत इस वर्ष उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से एक से तीन अक्टूबर तक जिले के गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर गांधी के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिसके लिये जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गोपेश्वर में वीरवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता सभी गांवों में गांधी जंयती के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, वहीं एक से तीन अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान चमोली में कांग्रेस के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मनीष खंडूरी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस नेता जहां एक अक्टूबर को कार्यकर्ताओं के साथ गांव में प्रवास करेंगे, वहीं दो अक्टूबर को गांधी जयंती का आयोजन कर व्याख्यान, श्रमदान, सामूहिक भोज, स्वतंत्रता संग्राम सैनानिया, राज्य अन्दोलनकारियों, शिक्षकों कर्मचारियों से मुलाकात, महिलाओं के साथ चैपाल का आयोजन किया जाएगा। जबकि तीन अक्टूबर को प्रभात फेरी के साथ ही युवा चैपाल, निर्वाचित व पराजित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आतित्थ धन्यवाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान का कहना है कि महात्मा गांधी ने भारत को गांवों देश कहा है। उनकी ग्राम स्वराज की अवधारणा को लेकर पार्टी की ओर से वर्तमान में गांधी को नकार कर गोडसे के विचारों को स्थापित करने के कुचक्र को समाप्त करने के लिये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहीं कार्यक्रम के माध्यम से गांवों से हो रहे पलायन को लेकर भी जमीनी चिंतन किया जा सकेगा। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, अरविंद नेगी, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!