शेयर करें !
posted on : November 14, 2020 3:24 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर  (चमोली)। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व. प. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित पर पं. नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया।

कांग्रेसजनों ने गोपेश्वर में पं. नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री के पद चिह्नों पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लिया। साथ उनकी रीति नीति पर चलते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने की शपथ भी ली। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू के चित्र माल्यापर्ण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, संदीप भंडारी, धीरेंद्र गरोडिया, रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!