posted on : September 11, 2025 8:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस का जिला, ब्लॉक तथा नगरों में संगठन सृजन अभियान का शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान चलाने का एलान किया है। इसके तहत अभियान की प्रभारी तथा यूपी विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार से सृजन अभियान की शुरूआत होगी। इस दौरान पीसीसी पर्यवेक्षक शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, जखोली के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला तथा थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि शुक्रवार को अराधना मिश्रा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के संभावित दावेदारों के साथ बैठक करेंगी। गौचर तथा पोखरी में 13 सितंबर को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रात्रि प्रवास को गोपेश्वर आएंगी।

14 को गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता में शामिल होंगी। इसके बाद गोपेश्वर में ही ब्लॉक तथा नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के बाद पीपलकोटी में भी कार्यकर्ताओं से रायसुमारी कर बदरीनाथ प्रवास पर रहेंगी। 15 को जोशीमठ में कार्यकर्ताओं के बाद रात्रि विश्राम नंदप्रयाग में होगा। 16 को नंदप्रयाग व नंदानगर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद होगा। 17 को कर्णप्रयाग तथा नारायणबगड में कार्यकर्ताओं की रायसुमारी का कार्यक्रम होगा। 18 को थराली और देवाल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद होगा। 19 को आदिबद्री तथा गैरसैण के कार्यकर्ताओं के साथ रायसुमारी की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में प्रतिभाग की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!